下一个

निपाह वायरस क्या है|| virus latest news | nipah virus in hindi |what is nipah virus current affairs

1 意见· 15/09/23
VRS TUBE
VRS TUBE
184 订户
184

विध्यार्थी गण ध्यान दे !
आज का video पूरा देखे ये आपके और आपके परिवार के लिए बनाया गया है .
भारत में तेजी से पैर पसार रही वायरल बीमारी निपाह महामारी का रूप ले सकती है। केरल में इसके लक्षण मिलते ही दुनिया भर की एजेंसियां चौकन्नी हो गई है।

निपाह बीमारी क्या है, ये कैसे पैदा हुई

निपाह नाम का वायरस संक्रामक बीमारी फैलाता है. ये 1998 में मलेशिया और 1999 में सिंगापुर में फैल चुका है. ये पहले पालतू सुअरों के जरिए फैला और फिर कई पालतू जानवरों मसलन कुत्तों, बिल्लियों, बकरी, घोड़े और भेड़ में दिखने लगा. ये मनुष्यों पर तेजी से असर डालता है. निपाह वायरस को ये नाम सबसे पहले मलेशिया के एक गांव में फैलने के बाद दिया गया. इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी सूची में शामिल किया हुआ है.

क्या कहती है विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट
निपाह वायरस टेरोपस जीनस नाम के एक खास नस्ल से फैलता है.

ये कैसे फैलता है
ये बीमारी चमगादड़ों से फैलती है. ये वायरस चमगादड़ों के मूत्र में मौजूद रहते हैं. इसी तरह उसकी लार और शरीर से निकलने वाले द्रव में भी. पहले ये माना गया कि ये सुअरों से जरिए फैलता है लेकिन बाद में पता चला है कि ये वो सुअर थे जो चमगादड़ों से संपर्क में आए. ये वो चमगादड़ थे जो वनों के कटने और अन्य वजहों से अपने रहने की जगह से उजड़ गए थे. बाद में जब ये बीमारी वर्ष 2004 में बांग्लादेश में फैली तो पता लगा कि ये बीमारियां उन लोगों में आई, जिन्होंने वो कच्चा ताड़ का रस पिया, जहां चमगादड़ों का डेरा था.

भारत और बांग्लादेश जैसे देशों में ये बीमारी चमगादड़ों के जरिए सीधे मनुष्य से मनुष्य में ट्रांसमीट होती है. इसलिए जिन लोगों को ये बीमारी होती है, उनसे संपर्क में आने के लिए जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए. कुछ केस में रोगी को सांस संबंधित समस्‍या का भी सामना करना पड़ सकता है.

इस बीमारी के लक्षण क्या हैं
जिस किसी को निपोह वायरस इन्फैक्ट करते हैं, उसे बुखार के साथ सिर दर्द, थकान, भटकाव, मेंटल कंफ्यूजन जैसी स्थितियां बनती हैं. निपाह वायरस के रोगी 24-48 घंटों के भीतर कोमा में जा सकते हैं. फिर मौत भी हो सकती है. इससे ब्रेन में सूजन आ जाती है. मलेशिया में जब ये बीमारी फैली, तो इसका इलाज करने वाले 50 फीसदी लोग मौत के शिकार बन गए.

-~-~~-~~~-~~-~-
Please watch: "Linear seating arrangement facing North & south Direction (Day 16) reasoning tricks || RRB PO/Clerk"
https://www.youtube.com/watch?v=LDi7eIgCdBA
-~-~~-~~~-~~-~-

显示更多

 0 注释 sort   排序方式


下一个